मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 या उससे ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, जानें क्या है इसकी वजह

मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने वाले आदेश जारी किए। यह रोक 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेगी।

मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण 23 जुलाई से 6 अगस्त तक सार्वजनिक जगहों पर पांच या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने वाले आदेश लागू किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत जारी इस आदेश में जुलूस, लाउडस्पीकर, म्यूजिकल बैंड और आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है।

mumbai protest

AI Image (प्रतीकात्मक)

मुंबई पुलिस ने सोमवार (20 जुलाई) को सार्वजनिक जगहों पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने वाले आदेश जारी किए। यह रोक 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेगी। अधिकारियों ने कहा है कि यह फैसला शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका के कारण लिया गया है।

End of Feed