Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग (Mumbai Airport customs) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया है। मुंबई कस्टम्स जोन-III के अधिकारियों ने 1 और 2 मई 2026 के दौरान जांच अभियान चलाया, जिसमें लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया। इस कार्रवाई में इलेक्ट्रॉनिक सामान, कॉस्मेटिक्स, सिगरेट और सोने की तस्करी के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष निगरानी और एपीआईएस (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई।
दुबई से आए यात्रियों के पास से मिला सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स
दो यात्रियों के पास से करीब 84.37 लाख रुपये के सामान और सिगरेट बरामद
जांच के दौरान दुबई से आई अमीरात (Emirates) की फ्लाइट EK-502 से आए दो यात्रियों (illegal goods seizure) के पास से करीब 84.37 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कॉस्मेटिक सामान और सिगरेट बरामद किए गए। इनमें से एक मामले में कस्टम्स अधिकारियों ने विमान की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान विमान के पिछले हिस्से में बने शौचालयों के कमोड से आठ पैकेट बरामद किए गए, जिन्हें भूरे टेप से लपेटकर छिपाया गया था। इन पैकेट्स में तस्करी का सामान रखा गया था।
एक यात्री के पास से 695 ग्राम 24 कैरेट कच्चा सोना बरामद
एक अन्य मामले में दुबई से आई SpiceJet की फ्लाइट OSG-5114 से आए एक यात्री के पास से 695 ग्राम 24 कैरेट कच्चा सोना बरामद (gold smuggling) किया गया। इस सोने की कीमत करीब 95.32 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में संबंधित यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम्स विभाग ने इन सभी मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
