कटिहार एक्सीडेंट में 13 लोगों की मौत, 30 घायल; CM नीतीश के बाद PM ने मुआवजे का किया ऐलान

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस, ट्रक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित एनएच-31 पर बनगढ़ा चौक के पास हुई। इस भीषण और दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Katihar Road Accident (Photo: PTI)

कटिहार में दर्दनाक हादसा (फोटो: PTI)

मुआवजे का ऐलान

इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति देने की भी घोषणा की है।'' विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि घायलों का बेहतर इलाज हो सके।

End of Feed