Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 12467 सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के मामलों में मिला कैशलेस इलाज

Punjab News: संक्रमण से शुरू हुई सेप्सिस की स्थिति तेजी से सेप्टिक शॉक में बदल सकती है। पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 12,467 मामलों का इलाज हुआ है, जिन पर 51.58 करोड़ रुपये खर्च हुए।

Punjab News: सामान्य दिखने वाला संक्रमण भी अगर तेजी से सेप्सिस में बदल जाए तो स्थिति कुछ ही घंटों में गंभीर और जानलेवा हो सकती है। पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत आज यानी मंगलवार 1 सितंबर तक सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12 हजार, 467 इलाज किए जा चुके हैं। इन पर कुल 51.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आंकड़े गंभीर संक्रमण से जुड़े इलाज के साथ-साथ आर्थिक बोझ को भी सामने रखते हैं।

Dr Balbir Singh.

पंजाब सरकार ने सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के इलाज पर 51.58 करोड़ रुपये खर्च किए

इनमें 10961 सीवियर सेप्सिस के इलाज पर 44.33 करोड़ रुपये और 1506 सेप्टिक शॉक के इलाज पर 7.25 करोड़ रुपये खर्च हुए। सेप्सिस इंफेक्शन के प्रति शरीर की अत्यधिक प्रतिक्रिया है, जिसमें ऊतकों को नुकसान पहुंचने के साथ ही अंगों के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

End of Feed