MP Accident: रफ्तार बनी काल, बैतूल में खड़ी क्रेन से भिड़ी कार; 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा इटारसी रोड पर हुआ।

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी।इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

Accident

बैतूल में भीषण हादसा

घायलों की हालत नाजुक

यह हादसा इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना सोमवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है, जब सड़क पर यातायात काफी कम था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डाक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

End of Feed