शहर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में तेज हवाओं के बीच सता रही धूप, क्या होली पर बदलेगा मौसम; जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में होली के दिन मौसम कैसा रहेगा, क्या कोई बदलाव होने की संभावना है या नहीं, आइए जानें।

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (03 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। दिन में गुनगुनी धूप की जगह अब तपिश ने ले ली है। तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। जिससे दिन में पंखे और एसी भी चलने लगे हैं। सुबह और रात के समय मौसम अभी भी सर्द बना हुआ है। फिलहाल राजधानी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन होली के दिन यहां मौसम में बदलाव होगा या नहीं, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह से ही सर्द हवाएं भी लगातार जारी है। जिससे सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई। दिन में भी करीब 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। साफ मौसम के चलते दिन में चिलचिलाती धूप भी निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी परेशान कर सकती हैं। वहीं होली के दिन यानी 4 मार्च को भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने और दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं का सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रहने का अनुमान है। जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

दिल्ली में तापमान में इजाफा जारी

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे बाद 1-2 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है। 6 मार्च से हवाओं का सिलसिला थमने की संभावना है। जिसके बाद गर्मी और बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। 6 से 9 मार्च के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान मौसम भी साफ ही बने रहने का पूर्वानुमान है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article