शहर

Mausam : 10 घंटे में आंधी-बारिश करेगी अटैक, आसमानी बिजली से रहें सतर्क; चंद्रग्रहण पर क्या छाएंगे बादल

Kal Ka Mausam 03 March 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पहाड़ों पर एक बार फिर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंचने वाला है, जिसके असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी एवं बारिश होने की संभावना है। इधर, उत्तर भारत में होली तक दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन गर्मी बढ़ने का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारत के 2 से 3 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के अधिकांश राज्य गर्मी में प्रवेश कर चुके हैं। मार्च महीने के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन पहाड़ों पर अभी कड़ाके की सर्दी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 से 7 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ हिस्सों पर बर्फबारी जारी रहेगी। इस मौसम का असर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे स्थानों पर पड़ सकता है। इधर, उत्तर भारत में तेज धूप से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी गर्मी महसूस की जाएगी, लेकिन सुबह हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास रहेगा। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में आंशिक तौर पर बादल आ सकते हैं, लेकिन गर्मी बढ़ती महसूस की जाएगी। आज चंद्रग्रहण भी है तो क्या इस दौरान बादल छाएंगे या मौसम साफ रहेगा? आइये जानते हैं।

मौसम पर चंद्रग्रहण का असर

होली यानी धुलेंडी से एक दिन पहले चंद्रग्रहण 3 मार्च दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर इसकी अवधि साढ़े तीन घंटे तक रहेगी। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में दिखाई देगा। हालांकि, इसका मौसम पर कितना प्रभाव पड़ेगा यह स्थानीय मौसम पर निर्भर करता है। यदि आकाश में बादल रहेंगे तो ग्रहण देखने में बाधा आ सकती है। ग्रहण देखने के लिए साफ आसमान पर नजारे बेहतर दिखते हैं। तो आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर बारिश का अलर्ट है। यदि चंद्रग्रहण की अवधि के दौरान बादल छाएंगे तो मुश्किल आ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज हवाओं से मौसम काफी रूखा है। सुबह से तेज धूप और हवाओं के कॉकटेल है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल होली तक मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पालम में तापमान 15.5 डिग्री, लोधी रोड में 15 डिग्री, रिज स्टेशन पर 15.9 डिग्री और आयानगर में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। हालांकि, हवाओं की गति बढ़ने से हवा की क्वालिटी बेहतर हुई और एक्यूआई 175 पर है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर’ माना जाता है। अगले 6 दिनों के लिए वायु गुणवत्ता के मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में औसत तापमान बढ़ने लगा है। सुबह से तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार होली के बाद तापमान और बढ़ेगा। राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम साफ रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहेगा, जिससे गुलाबी सर्दी महसूस की जाएगी।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान औसत से ऊपर पहुंचने वाला है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटे के दौरान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी, जिससे पतझड़ के संकेत मिलेंगे। हालांकि, बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह गुलाबी सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, दिन काफी गर्म प्रतीत होंगे। करीब 20 जिलों में बुंदेलखंड समेत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में होली से पहले ही दिन तपने लगे हैं। हालांकि, सुबह हल्की गुलाबी सर्दी से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा। आईएमडी का कहना है कि राज्य में जल्द ही हीटवेव की एंट्री हो सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के हिस्सों पर दर्ज किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है और तापमान में बढ़ोतरी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में सर्दी से राहत है। हालांकि, सुबह, शाम और रात में कड़ाके की ठंडी महसूस की जा रही है। वहीं, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मैदानी हिस्सों पर न्यूनतम तापमान 7 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि 6 मार्च से एक बार फिर से ऊंचाई वाले हिस्सों पर मौसम करवट लेगा और बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जिससे मौसम में फिर से तरावट महसूस की जाएगी। उधर, उत्तराखंड में फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, जिससे मैदानी भागों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फाबारी जारी है, जिससे तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

कश्मीर का मौसम कैसा है

मौसम विभाग का कहना है 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के मौसम को फिर से प्रभावित कर सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और बारिश के साथ बर्फबारी शुरू होगी। ये मौसमी गतिविधियां 7 मार्च तक रुक-रुक कर जारी रहेगा, जिससे घाटी समेत कई हिस्सों पर तापमान बेहद कम रहेगा और दिन में भी कड़ाके की ठंडी महसूस की जाएगी। कई हिस्सों पर अगले कुछ दिन तक कोल्ड डे की स्थितियां रहेंगी।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि कोमोरिन सागर और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के तंत्र के कारण अगले पांच दिनों तक पश्चिमी घाट के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। इसके अलावा बुधवार को दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने चेन्नई समेत तटीय क्षेत्रों में सुबह के शुरुआती घंटों में हल्की धुंध या कोहरा देखा जा सकता है। अब तमिलनाडु भीषण गर्मी के मौसम के लिए तैयार हो रहा है और उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन महीनों तक चलने वाली भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की है। तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। भीषण गर्मी की आशंका के बावजूद, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के रूप में राहत मिल सकती है।

3 मार्च मंगलवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली16°C31°C
चंडीगढ़15°C28°C
मुंबई23°C28°C
जयपुर18°C32°C
भोपाल19°C32°C
लखनऊ17°C32°C
पटना16°C31°C
कोलकाता19°C33°C
चेन्नई22°C31°C
हैदराबाद22°C33°C
देहरादून11°C25°C
शिमला8°C19°C
कश्मीर3°C13°C

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article