बालाघाट में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर नाले में गिरी कार बनी आग का गोला, 3 लोग जिंदा जले

बालाघाट में केवलारी चौराहे के पास एक ऑल्टो कार पलटकर नाले में जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए। सभी एक ही परिवार के थे और गांव से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Balaghat Road Accident: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ऑल्टो कार केवलारी चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

balaghat fire

बालाघाट में भीषण हादसा

यह हादसा बैहर से मलाजखंड मार्ग पर केवलारी चौराहे के पास हुआ। मृतकों में परिवार के मुखिया नगारची केलकर (60), उनकी बहू सविता केलकर (28) और तीन वर्षीय नाती शामिल हैं। वहीं, बेटा सीतम केलकर (30) और उनकी मां नाना बाई केलकर (55) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज महाराष्ट्र के गोंदिया में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

End of Feed