MP News: अब तीसरा बच्चा होने पर भी No Tension, सरकारी नौकरी रहेगी जारी, सरकार ने खत्म किया 25 साल पुराना नियम

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य में अब सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। यानी तीन बच्चे होने पर भी जारी रहेगी सरकारी नौकरी।

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए अब दो बच्चों की अनिवार्यता (Two Child Rule) नहीं रहेगी। तीन या उससे अधिक संतान वाले उम्मीदवार भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर जिले के गांधी सागर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लगभग 25 साल पुराने इस नियम को खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ उन कर्मचारियों को भी राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिनके खिलाफ तीसरी संतान होने के कारण विभागीय कार्रवाई चल रही थी।

Mohan Yadav ucc

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए 2 बच्चों की अनिवार्यता खत्म

राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सिविल सेवा नियम, 1961 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके बाद दो से अधिक संतान होने के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य ठहराने का प्रावधान समाप्त हो जाएगा। इस फैसले का असर भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों पर भी पड़ेगा।

End of Feed