MP News: सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूट, 5.7 करोड़ का माल साफ; बिहार से एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक से 5.7 करोड़ रुपये के सोने और नकदी की लूट हुई। जिसमें पुलिस ने बिहार से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई राज्यों में छापेमारी जारी है।

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक लूट (Bank Robbery) की एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बैंक में घुसकर करोड़ों के सोने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अब इस मामले में बिहार से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हुई इस बैंक लूट में 5.7 करोड़ रुपये के सोने और नकदी की लूट हुई। पुलिस इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

MP News arrest - istock

सांकेतिक फोटो

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुई इस घटना में केवल 14 लाख रुपये की लूट की बात कही गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि कुल 5.7 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और नकदी लूटी गई थी। उन्होंने बताया कि सिंगरौली जिला उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है, जिससे आरोपियों के भागने में आसानी हुई। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भोपाल में बताया कि लुटेरों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार पुलिस की सहायता ली गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

End of Feed