MP News: DM ऑफिस में 'डॉगेश भाई' का अनोखा प्रदर्शन, 40 लाख के घोटाले से बॉलीवुड के तानों तक बयां किया दर्द

मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्टरेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति कुत्ते का मुखौटा पहनकर पहुंचा। उसने नगर निगम पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर 40 लाख रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खंडवा कलेक्टरेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान उस समय सब हैरान रह गए।

Dogesh Bhai Protest

खंडवा में कुत्ते का मुखौटा पहन कलेक्टरेट पहुंचा शख्स।

जब एक व्यक्ति चेहरे पर कुत्ते का मुखौटा पहनकर अपने हाथों में आवेदन लिए पहुंच गया। खुद को 'डॉगेश भाई' बताने वाले इस व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में नगर निगम के कामकाज पर तीखे प्रहार किए।

End of Feed