MP में चली 'तबादला एक्सप्रेस'; आधी रात को 11 IAS और 4 SAS अफसरों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की कमान

शुक्रवार की आधी रात को मध्य प्रदेश सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 11 आईएएस (IAS) और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल के तहत मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि स्वास्थ्य और आबकारी जैसे प्रमुख विभागों के मुखिया भी बदल दिए गए हैं।

MP News: मध्य प्रदेश में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने देर रात तबादला सूची जारी करते हुए 11 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में जनसंपर्क, स्वास्थ्य, आबकारी और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया गया है। सरकारी आदेशों के मुताबिक, यह कदम प्रशासनिक कसावट लाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

mp ias sas transfer list news

देर रात अफसरों के हुए तबादले

मनीष सिंह की जनसंपर्क में वापसी

इस पूरी सूची में सबसे चर्चित नाम मनीष सिंह का रहा है। सरकार ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जनसंपर्क विभाग की कमान सौंप दी है। मनीष सिंह अब जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। उनके पास जनसंपर्क विभाग का अनुभव पहले भी रहा है, ऐसे में सरकार के नीतिगत फैसलों और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

End of Feed