ट्विशा शर्मा केस के आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिली राहत, समर्थ और गिरिबाला सिंह सलाखों के पीछे

भोपाल की अदालत ने चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 16 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने आरोपी पति समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।

giribala samarth in judicial custody

समर्थ सिंह और मां गिरिबाला सिंह को न्यायिक हिरासत (फाइल फोटो | ANI)

कठघरे में आक्रामक हुईं पूर्व जज गिरिबाला

मंगलवार को कोर्ट रूम की कार्यवाही के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह खुद अपना पक्ष रखने के लिए आक्रामक अंदाज में आगे आईं। उन्होंने मामले के मीडिया कवरेज और चल रहे 'मीडिया ट्रायल' पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

End of Feed