मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मास्टरमाइंड सतीश चौधरी गाजियाबाद से गिरफ्तार; फर्जी कंपनी बनाकर सप्लाई कर रहा था जहरीली स्पिरिट

बिहार के मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड में SIT टीम ने मुख्य आरोपी सतीश चंद्र चौधरी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी कंपनी “SS केमिकल” बनाकर जहरीली स्प्रिट की सप्लाई करने का आरोप है, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है और उससे पूछताछ जारी है।

बिहार के मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी सतीश चंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी कंपनी बनाकर जहरीली स्प्रिट (स्पिरिट) की सप्लाई करने का आरोप है, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

Bihar Liquor Case

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी सतीश चंद्र चौधरी गिरफ्तार।

फर्जी कंपनी बनाकर की सप्लाई

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने “SS केमिकल” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई थी और उसी के जरिए जहरीली स्प्रिट की बड़ी खेप पूर्वी चंपारण भेजी थी। इस जहरीले पदार्थ के सेवन से कई लोगों की हालत गंभीर हो गई, जबकि कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई।

गाजियाबाद से गिरफ्तारी

एसआईटी टीम ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर मोतिहारी लाया है। मामले में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे कांड में उसके अलावा और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

End of Feed