Bahadurgarh News: सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ गई छत, मां-बेटी की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के ब्लास्ट से मकान की छत उड़ गई, जिसके मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

बहादुरगढ़: सोमवार की शाम एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा बहादुरगढ़ के कुम्हारों वाले मोहल्ले में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं, मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है। जबिक, एक 3 साल की छोटी बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक इलाज के लिए भेजा गया है।

LPG cylinder blast in Bahadurgarh

LPG सिलेंडर में ब्लास्ट से उड़ गई छत

खाना बनाते समय हुआ ब्लास्ट

मृतका की पहचान सुमन नाम की महिला के रूप में हुई है। सुमन शाम के समय खाना बनाने के लिए रसोई घर में गई थी। जब उसने चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तभी एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी वजह से घर की छत गिर गई। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी दो छोटी बेटियां मलबे के नीचे दब गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को मलबे के नीचे से बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, 8 वर्षीय एक बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 3 वर्षीय छोटी बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

End of Feed