Delhi NCR सहित पूरे भारत में इस साल सामान्य रहेगा मानसून, ये है पूरा पूर्वानुमान

Monsoon 2024: रिपोर्ट के अनुसार जून से सितंबर के बीच चार महीनों तक 2% ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जुलाई और अगस्त के बीच मानसून चरम पर होता है, लेकिन, उस दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में कम बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे साल कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Monsoon 2024: भारत में इस साल मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। इसलिए मानसून में अच्छी बारिश हो सकती है। मानसून का सामान्य रहना किसानों के लिए अच्छी खबर है। हालांकि, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इस साल कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। नीजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईटेक ने मंगलवार ( 9 अप्रैल 2024) को कहा गया कि इस साल जून से सितंबर के बीच चार महीनों तक सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

weather

भारत में इस साल कैसा रहेगा मानसून

स्काईटेक का कहना है कि प्रशांत इलाकों में अल नीनो की स्थिति से ला नीना की और एक तेज बदलाव हो सकता है, जिस वजह से गर्मियों के दिनों में धीमी बारिश की शुरूआत होगी, इसके बाद भारी बारिश होने की उम्मीद है।

End of Feed