उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुस्त पड़ा मानसून हुआ एक्टिव; अगले 24 घंटों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, अब तक राज्य में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज होने के कारण बारिश की कमी चिंता का विषय बनी हुई है।

Uttar Pradesh Monsoon: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वेदर रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, इस दौरान लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आई थीं।

Uttar Pradesh Monsoon

यूपी में फिर दिखएगा मानसून तेवर (AI फोटो)

मानसूनी गतिविधियां काफी कम

हालांकि, गुरुवार को पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां काफी कम रहीं। प्रदेश में अब तक 9.4 मिलीमीटर के सामान्य स्तर के मुकाबले 1.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो 82 प्रतिशत की कमी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 77 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 92 प्रतिशत रहा है। राज्य में इस मौसम में अब तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून (Southwest Monsoon) की बारिश में 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

End of Feed