Monsoon 2026: हिमाचल में फ्लैश फ्लड का खतरा, यूपी-ओडिशा में बारिश का अलर्ट, असम अब भी बाढ़ से बेहाल

देशभर में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और असम में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Monsoon 2026: देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है और लाखों लोग अब भी प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Monsoon 2026

कई राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी

हिमाचल में 28 से 31 जुलाई के लिए जारी हुआ आरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की से भारी बारिश हुई, वहीं मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला मौसम केंद्र ने मंगलवार शाम तक मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। बीते कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ के बाद राज्य में कुल 108 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा कुल 38 पेयजल आपूर्ति योजनाएं और नौ बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, मंडी में लगभग 39, कुल्लू में 33, शिमला में 11, सिरमौर में नौ, चंबा में सात, कांगड़ा में पांच, लाहौल और स्पीति में तीन सड़कें बंद हैं। शिमला मौसम केंद्र ने सोमवार को 28 से 31 जुलाई तक चार से पांच जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट 28 जुलाई को बिलासपुर और सिरमौर; 29 जुलाई को सिरमौर; 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर और 31 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा व शिमला जिलों के लिए जारी किया गया है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार, एक अगस्त तक राज्यभर में मानसून सक्रिय रहेगा और अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई देर रात से 31 जुलाई के बीच कई इलाकों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से नदियों और नदी-नालों के पास जाने से बचने और मौसम की चेतावनियों पर ध्यान देने की अपील की है।

End of Feed