मॉनसून का रौद्र रूप : उत्तराखंड-हिमाचल में खिसके पहाड़, 120 सड़कें बंद, पुल ढहे, नदियों में उफान; IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon 2026: मानसूनी बारिश के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, सड़कें बंद और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड से लोगों का रेस्क्यू किया गया। आईएमडी ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Mansoon 2026 : देश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई तथा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मेघालय में बहुत बारिश हुई, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मिजोरम, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बाढ़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ की समस्याओं से लोगों का हाल-बेहाल है।

Mansooni Rain Alert

मॉनसूनी बारिश का कहर

यूपी का मौसम कैसा है?

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अब तक सामान्य बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक 29 जिलों में बारिश सामान्य रही, 10 जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई जबकि 21 जिलों में कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी नवीनतम आंकड़े के अनुसार, इस मौसम में अब तक किसी भी जिले में बहुत अधिक या बहुत कम वर्षा की सूचना नहीं है।

End of Feed