कश्मीर टू कन्याकुमारी मॉनसूनी तबाही : पेड़ उखड़े, पहाड़ खिसके, नदियों ने दिखाया विकराल रूप; 25 मौतें; ट्रेनें बाधित-फ्लाइट डायवर्ट

Mansoon 2026 : आईएमडी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है, जिसके साथ ही पूरे देश में इसकी दस्तक हो गई है। लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Mansoon 2026 : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देशभर को कवर कर लिया है।आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है, जिसके साथ ही पूरे देश में इसकी दस्तक हो गई है। हालांकि, मानसून के पूरे देश में पहुंचने में एक दिन की देरी हुई है। आईएमडी ने 30 जून को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में जुलाई के शुरुआती सात से 10 दिनों में देशभर में बारिश होने का अनुमान जताया था। फिलहाल, मूसलाधार मानसूनी बारिश ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया, बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए, संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारी पूरे दिन हालात को सामान्य बनाने की कोशिशों में जुटे रहे।

Mansoon Rail India

देशभर में मॉनसूनी तबाही

कई शहरों में सड़कें लबालब

कई शहरों में सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए, जिसके चलते लोग घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरते नजर आए, जबकि मुख्य मार्गों पर यातायात की रफ्तार बहुत धीमी हो गई। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे रास्ते बंद हो गए, जबकि बाढ़ की वजह से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और मकानों को नुकसान पहुंचा।

End of Feed