Udaipur: तुलसीराम के प्राणों की रक्षक बनी वानर सेना, हमला करने आए तेंदुए पर बोल दिया धावा

उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके के लॉसिंग गांव में एक असामान्य और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदरों के झुंड ने एक किसान को तेंदुए के अचानक हमले से बचाया। इस कदम से बड़े नुकसान को टाला गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

Udaipur News: त्रेता युग यानी रामायण काल के बाद एक बार फिर कलियुग में वानर सेना की ताकत देखने को मिली है। उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके के लॉसिंग गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बंदरों के झुंड ने एक किसान की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि किसान तुलसीराम पालीवाल अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। उसी दौरान पास की झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के बीच ही आसपास मौजूद बंदरों के एक समूह ने तुरंत सक्रियता दिखाई और जोरदार तरीके से तेंदुए पर धावा बोल दिया। बंदरों के इस आक्रामक व्यवहार से घबराकर आदमखोर तेंदुआ वहां से भाग निकला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Monkeys Save Farmer from Leopard Attack in Udaipur

उदयपुर में तेंदुए के हमले से बंदरों ने किसान को बचाया

पूरे क्षेत्र में डर का माहौल

इस हमले में किसान को पीठ और हाथ पर हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत लॉसिंग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। गांव के लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

End of Feed