जयपुर में बाइक टैक्सी से जा रही युवती से सरेराह छेड़छाड़, मनचलों की पहचान

राजस्थान के जयपुर में बाइक टैक्सी पर सवार युवती के साथ बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ की है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जयपुर में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाइक सवार कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवती बाइक टैक्सी पर सवार थी, तभी रास्ते में कुछ मनचले युवकों ने उसका पीछा करते हुए अभद्र हरकतें कीं।

Jaipur Girl molestation Case

जयपुर में युवती से सरेराह छेड़छाड़

मामला सामने आने के बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो की जांच की गई है और आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। जयपुर पुलिस के अपर पुलिस कमिश्नर (यातायात और प्रशासन) योगेश दाधीच (Yogesh Dadhich) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक निंदनीय घटना है और पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने भरोसा कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

End of Feed