भारत के अधिकांश राज्य गर्मी के महीने में बारिश की गतिविधियां देख रहे हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक बादलों ने तापमान डाउन कर रखा है, जिससे लू से राहत है। हालांकि, उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी की गुंजाइश दिख रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन हवा की गति धीमी हो सकती है और सिर्फ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने का खतरा बना रह सकता है। उधर, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बर्फ गिरने का पूर्वानुमान है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव का अलर्ट जारी रखा है, जिससे केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के तटीय हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर में शुक्रवार, शनिवार तक मौसम बदला रहेगा और 70 किमी. की रफ्तार से तूफानी हवाएं व बारिश होगी।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अगले कुछ घंटे तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। खासकर, अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में आंधी के साथ बादलों के बरसने के संकेत हैं। इस दौरान ठनका और ओले गिरने की चेतावनी है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम साफ रहने का भी अनुमान है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, मध्य प्रदेश के कुछ भागों पर भी बारिश का अलर्ट घोषित है, लेकिन ये गतिविधियां लंबे समय तक नहीं होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार से अधिकांश हिस्सों पर मौसम साफ होगा और तापमान में इजाफा होने से गर्मी का एहसास शुरू होगा।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज नर्म है। दिन में धूप-छांव का खेल जारी है और तापमान कंट्रोल है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है। कई जगहों पर लोग पंखे तक बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही के साथ अलावा तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल, मौसमी गतिविधियां होने से हवा की क्वालिटी बेहतर हुई है, जिससे लोगों को पॉल्यूशन से राहत मिली है। सीपीसीबी के मुताबिक, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
राजस्थान में मौसम कैसा है
राजस्थान में पिछले सप्ताह से बदले मौसम का मिजाज अभी भी बरकरार है। आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 11 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक तौर पर बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। इस मौसम का असर अन्य हिस्सों पर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, मौसम साफ होते ही अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिसके बाद गर्मी का एहसास होगा।
उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा है
यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज नर्म है और तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत है। आलम ये है कि सुबह लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें गिरने की संभावना है। आईएमडी ने कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसमी गतिविधियां जारी हैं। कई ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं अभी भी बर्फबारी को लेकर अनुमान है। उधर, केदारनाथ धाम के आसपास अच्छी खासी बर्फ गिरने से सर्दी का एहसास हो रहा है।
हिमाचल का मौसम
मौसम विभाने बताया कि पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी का दौर अगले 24 घंटे में देखने को मिल सकता है। आईएमडी की मानें तो शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती हैं। कई जगह लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है। खराब मौसम के दौरान अंधड़ चलने और ओले गिरने की चेतावनी जारी है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्से मौसम से प्रभावित हैं। श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी से सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने शुक्रवार को भी मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है।
पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान-बारिश
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव रहेगा। इस दौरान ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों पर मेघ गर्जन के बीच 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओले गिरने के साथ कुछ राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
केरल में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में अगले 3 से 4 दिन तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा, जिसके असर से तटीय भागों पर मौसम खराब बना रहेगा। स्काईमेट ने बताया कि बादलों की गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान चलने और मूसलाधार बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। खासकर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ भागों पर छिटपुट बारिश से तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, अन्य हिस्सों पर अधिकतम तापमान बढ़ने से मौसम हीटवेव की तरफ शिफ्ट होगा।
10 अप्रैल शुक्रवार का तापमान
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 18°C | 32°C |
| मुंबई | 26°C | 30°C |
| चेन्नई | 28°C | 33°C |
| हैदराबाद | 24°C | 36°C |
| कोलकाता | 22°C | 29°C |
| रांची | 18°C | 28°C |
| पटना | 20°C | 32°C |
| लखनऊ | 19°C | 30°C |
| भोपाल | 20°C | 33°C |
| जयपुर | 19°C | 31°C |
| चंडीगढ़ | 17°C | 27°C |
| देहरादून | 11°C | 20°C |
| शिमला | 6°C | 17°C |
| कश्मीर | 2°C | 9°C |
हीटवेव क्या है?
मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
गर्मी कहां पड़ रही
देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।
सनबर्न क्या होता है?
गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आज का मौसम कैसा रहेगा. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
