'JDU का अंत तय… अपनी नई पार्टी बनाऊंगा', जदयू से निकाले जाने पर बोले मोकामा विधायक अनंत सिंह

JDU से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हटने के साथ पार्टी खत्म हो चुकी है और चुनाव में जेडीयू 10-12 सीटों पर सिमट जाएगी

Anant Singh: जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निष्कासन की कार्रवाई पर बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे पार्टी के इस कदम से खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जेडीयू का राजनीतिक भविष्य अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी महज 10 से 12 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

anant singh

निष्कासन के बाद अनंत सिंह का आया बयान (फाइल फोटो)

'नीतीश जी के साथ पार्टी भी खत्म, बिना पूछे निकाला'

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने पार्टी के वर्तमान शीर्ष नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। अनंत सिंह ने कहा, "यह नीतीश कुमार की पार्टी थी, लेकिन नीतीश कुमार अब (पार्टी में) नहीं रहे। उनके खत्म होने के साथ ही जेडीयू भी खत्म हो चुकी है। जिस व्यक्ति ने मुझे पार्टी से निकाला है, उसका पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनसे बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे या पूछे सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्हें निष्कासन की कोई आधिकारिक चिट्ठी नहीं मिली और इसकी जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से हुई। भविष्य के राजनीतिक सफर के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं जहां हूं, वहीं पर रहूंगा। मैं अपनी खुद की नई पार्टी बनाऊंगा। मैंने कभी जेडीयू से टिकट नहीं मांगा था, बल्कि पार्टी ने खुद मुझे बुलाकर टिकट दिया था।"

End of Feed