छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर Mission Sankalp, करेगुट्टा पहाड़ियों के पास 22 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Mission Sankalp: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों ने मिशन संकल्प के तहत बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास 22 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।

Mission Sankalp: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने बुधवार को 22 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पहाड़ियों में 21 अप्रैल को ‘ऑपरेशन संकल्प’ नाम से अभियान शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 28 हजार जवान शामिल हैं।

Naxal

फाइल फोटो

ऑपरेशन के बाद नक्सलियों के साथ हुई 35 मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के शुरू होने के बाद से अंतरराज्यीय सीमा पर घने जंगल से घिरे कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कम से कम 35 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें 26 नक्सलियों के शव और करीब 40 हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान चार सौ से अधिक बारूदी सुरंग (आईईडी), करीब दो टन विस्फोटक सामग्री और छह टन से अधिक राशन सामग्री, दवाएं, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य माओवादी सामान जब्त किए गए हैं।

End of Feed