Samastipur News: जननायक एक्सप्रेस में बदमाशों का आतंक, लूटपाट के विरोध पर यात्री को मारी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 25, 2024, 07:40 AM IST

Samastipur News: दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननयाक एक्सप्रेस में दो से तीन की संख्या में चढ़े बदमाशों ने लुटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एक यात्री के विरोध करने पर उसके पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना प्राप्त होने के 1 घंटे बाद आरपीएफ वहां पहुंची।

Samastipur News: बिहार मे आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। उसी प्रकार से समस्तीपुर में जननायक की धरती पर लूटपाट के दौरान एक यात्री को गोली लगने की खबर सामने आई है। लूटपाट और गोली मारकर घायल करने की ये घटना जननायक एक्सप्रेस की है। दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में बदमाश यात्रियों से लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान एक यात्री के द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मारी गई। इसके साथ ही बदमाशों ने कई यात्रियों के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया।

Miscreants shot passenger for protesting during robbery in Jannayak Express in Samastipur

जननायक एक्सप्रेस में लुटपाट

लूटपाट का विरोध पर यात्री की गोली मारी

जननायक एक्सप्रेस में दो से तीन की संख्या में आए बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। इस दौरान सभी बदमाशों के हाथों में पिस्टल थी। लुटपाट की घटना को अंजाम देते हुए एक शख्स ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया। ये पूरी घटना सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन की है। इस घटना में जो यात्री जख्मी हुआ है उसका नाम मिट्ठू कुमार है और ये हरिनगर का निवासी है। मिट्ठू कुमार जननायक एक्सप्रेस में दरभंगा से अमृतसर जा रहा था। इस घटना की सूचना आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस को दी गई थी। उसके बाद भी किसी के न आने पर ट्रेन में यात्रा कर रहे आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रेन 2 घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।

End of Feed