
शहरों के समाचार, 25 जनवरी Highlight: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 132 हस्तियों को मिलेगा गौरवशाली सम्मान
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 25 जनवरी 2024 Highlight: केरल की अदालत ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी व्यक्ति को सुनाई 150 साल की सजा। जम्मू और कश्मीर को इस साल सबसे अधिक वीरता पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है, जिसके अनुसार इस बार केंद्र शासित प्रदेश को 72 वीरता पुरस्कार प्राप्त होने वाले हैं। मेरा मध्य प्रदेश गान पर सीएम मोहन यादव ने लगाई रोक। महाशिवरात्रि पर ओडिशा के जाजपुर में भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण होगा, धनबाद के पाण्डरपाला में एक युवक ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया, ग्रेटर नोएडा में तीन आवारा कुत्तों ने एक युवक को काटकर उसे घायल कर दिया, गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं: