शहर

Cockfights in Bathinda: बठिंडा में हैरत भरा मामला! पुलिस कर रही मुर्गे की निगरानी, जानें क्या है वजह

बठिंडा में पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई आयोजित कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की गई है, इस को पुलिस में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।

Image

बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई (सांकेतिक फोटो)

Cockfights in Bathinda: पंजाब के बठिंडा से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर कोर्ट में सबूते क तौर पर मुर्गे को पेश किया जाएगा। दरअसल एक व्यक्ति को मुर्गों की लड़ाई आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक मुर्गा भी बरामद किया है। इस मुर्गे पर अब पुलिस पैनी नजर रख रही है। जिसे गवाही के दौरान कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुर्गों की लड़ाई आयोजित कराने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें से दो फरार चल रहे हैं, और एक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 ट्रॉफियां भी बरामद की हैं, जिन्हें टूर्नामेंट में पुरस्कार के तौर पर दिया जाना था।

मुर्गे की लड़ाई का टूर्नामेंट

यह हैरत भरा मामला बठिंडा के बल्लुआना गांव का है, जहां पर तीनों आरोपियों ने मुर्गों की लड़ाई का टूर्नामेंट आयोजित किया था। बठिंडा चौकी के इंचार्ज निर्मलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बल्लुआना गांव में मुर्गों की लड़ाई आयोजित कराए जाने की सूचना मिली थी। इस गांव के राजविंदर सिंह, जगजीर सिंह और गुरजीत सिंह ने इस टूर्नामेंट आयोजित किया था, जिसमें इनाम की भी घोषणा की थी। इस टूर्नामेंट में जीतने वाले मुर्गे के मालिक को इनाम दिया जाना था।

जानवरों-पक्षियों की लड़ाई पर रोक

गौरतलब है कि पक्षियों, जानवरों और मवेशियों की लड़ाई प्रतियोगिता पर सरकार ने रोक लगाई है, इसके साथ ही यह आदेश भी दिया है कि जो लोग ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं, उनके खिलाफ बेजुबान पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में केस दर्ज किया जाए। ऐसा मामला बठिंडा के बल्लुआना गांव में मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से राजविंदर सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है और बाकी के दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article