शहर

Haryana: सुनसान इलाके में नाबालिग को ले जाकर आरोपी ने किया गंदा काम; मामला दर्ज

Haryana Misdeed Case: हरियाणा के जींद जिले से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया। जींद के नरवाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को कार में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे धमकाने लगा। महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर रणजोत के खिलाफ दुष्कर्म समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जींद के नरवाना इलाके का है मामला।
  • दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकाया।
  • POCSO के तहते दर्ज हुआ मामला।

Haryana Misdeed Case: हरियाणा के जींद जिले में नरवाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाने की प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

POCSO के तहत मामला दर्ज

महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नाबालिग पर पहले से बुरी नजर रखता था आरोपी

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पर मोहल्ले का ही रणजोत बुरी नजर रखे हुआ था और वह अक्सर उसका पीछा करता था। गत 27 जुलाई को आरोपी उसकी बेटी को अपनी कार में ले गया और किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर रणजोत के खिलाफ दुष्कर्म समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article