दिल्ली

दिल्ली में 5 वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने किया गंदा काम; POCSO के तहत मामला दर्ज

Delhi Crime: दिल्ली में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने गंदी हरकत की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मासूम बच्ची के मां-बाप घर में नहीं थे तब नाबालिग लड़के ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। इस मामले को पॉक्सो की धारा 65 (2) के तहत दर्ज किया गया।

Image

पीड़िता का बयान दर्ज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया।
  • माता-पिता की मौजूदगी में पीड़िता से की गई बात।
  • POCSO के तहत मामला दर्ज।

Delhi Crime: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक इलाके में पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय एक लड़के ने पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह अपराध बृहस्पतिवार दोपहर उस दौरान हुआ था जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे और वह घर पर अकेली थी।

पीड़िता से की गई बात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 5 वर्षीय मासूम के माता-पिता मजदूर हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और उसके माता-पिता की मौजूदगी में उससे बात की गई।

POCSO के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 65 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि लड़के को पकड़ लिया गया है और उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़का परिवार का पड़ोसी था और शिकायतकर्ता के दोस्त का बेटा था। उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(इनपुट: भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!