Amreli Mini Plane Landing: गुजरात के अमरेली में एक मिनी प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया, लेकिन किसी तरह गंभीर हादसे से बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरेली एयरपोर्ट पर प्लेन रनवे के किनारे उतर गया और नीचे की ओर स्लिप करते हुए रुक गया। इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे राहत की सांस ली गई।
अमरेली में मिनी प्लेन बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचा
अमरेली कलेक्टर विकल्प भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एयरक्राफ्ट को नुकसान हुआ है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा एयरक्राफ्ट में हुए नुकसान की जांच की जा रही है। यह घटना अमरेली में मिनी प्लेन के साथ अब तक हुई दूसरी गंभीर घटना है। दोपहर के समय रनवे पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ, और तिरछे हुए एयरक्राफ्ट का वीडियो सामने आया है।
