पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से रेप, पंचायत बुलाकर मामला रफादफा करने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मामले को रफादफा करने के लिए पंचायत बुलाकर पीड़ित महिला को दो लाख रुपये की पेशकश की गई थी। हालांकि, उसे ठुकरा दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 40 वर्षीय एक मूक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

women assault

सांकेतिक फोटो।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पीड़िता के घर से बाहर निकलने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान मकान में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

End of Feed