Delhi News: दिल्ली में देर रात एनकाउंटर, कई राउंड फायरिंग के बाद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच और मेरठ निवासी एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Police Encounter: नई दिल्ली में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। कार्रवाई के बाद क्राइम ब्रांच ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी। वहीं, फायरिंग में किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना नहीं है।

Crime

दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में वारदात की फिराक में आने की मिली थी सूचना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को आरोपी के दिल्ली की तरफ आने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मयूर विहार से अक्षरधाम की ओर जाने वाले लूप के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम आरोपी के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। आरोपी जैसे ही पुलिस टीम के घेरे में आया, उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी की तरफ से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच के जवानों ने आरोपी को काबू कर लिया।

End of Feed