Video: मेरठ में खुला नाला बना मौत का खतरा; ड्राइविंग सीखते वक्त नाले में गिरी कार, बाल-बाल बची जान

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। जागृति विहार एक्सटेंशन में ड्राइविंग सीखते वक्त एक अनियंत्रित कार सीधे विशाल नाले में जा गिरी। यह हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों के दिमाग में तुरंत नोएडा की वह घटना ताजा हो गई, जहां नाले में गिरने से युवराज की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। हालांकि, मेरठ में किस्मत ने साथ दिया और एक बड़ा मातम टल गया।

Meerut News: मेरठ में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित साउथ एक्स कॉलोनी में ड्राइविंग सीख रहे एक युवक की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े और खुले नाले में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। युवक पहली बार कार चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे लगे एक बैरिकेड को तोड़ते हुए सीधे खुले नाले की ओर बढ़ गई। कार का अगला हिस्सा नाले में फंस गया, जिससे वाहन पूरी तरह पानी में डूबने से बच गया। अगर कार पूरी तरह नाले में समा जाती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

meerut car accident.

कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

समय रहते बची जान, लोगों ने की मदद

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और राहत कार्य में जुट गए। कार में सवार तीनों लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

End of Feed