मायावती ने आकाश आनंद को सौंपी चुनाव प्रचार की कमान, 28 अक्टूबर से संभालेंगे मोर्चा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर लगाई रोक

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए 28 अक्टूबर से चुनावी रैलियों का शेड्यूल जारी किया है। साथ ही अशोक सिद्धार्थ की वापसी की अफवाहों को खारिज किया है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पार्टी में पुनः सक्रिय जिम्मेदारी सौंपने के बाद अब चुनावी रण में उतार दिया है। मायावती ने 28 अक्टूबर से आकाश आनंद का आधिकारिक चुनावी दौरा और जनसभाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा।

Mayawati

मायावती ने आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

28 अक्टूबर से शुरू होगा चुनावी दौर, इन जिलों में होंगी जनसभाएं

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आकाश आनंद आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों और अन्य राज्यों के कार्यक्रमों के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियां और विचार गोष्ठियां करेंगे। 28 अक्टूबर को बुलंदशहर जिला, 02 नवंबर को सहारनपुर जिला, 20 नवंबर को अयोध्या जिला, 22 नवंबर को आगरा जिला, 26 नवंबर को पंजाब (संविधान दिवस के मौके पर विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि), 29 नवंबर को कानपुर नगर जिला और 06 दिसंबर को हरिद्वार, उत्तराखंड (डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी/जनसभा) में रहेंगे।

End of Feed