Mathura News : जन्माष्टमी से पहले खुली व्यवस्थाओं की पोल, आधे घंटे की बारिश में जलमग्न हुई मथुरा की सड़कें

Mathura News Today : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले हुई महज 30 मिनट की तेज बारिश ने मथुरा नगर निगम के जल निकासी और साफ-सफाई के दावों को उजागर कर दिया।

Mathura News Today : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व से ठीक पहले कान्हा की नगरी मथुरा में नगर निगम के दावों की हवा निकल गई। महज आधे घंटे की तेज बारिश ने शहर के प्रमुख मार्गों को तालाब में तब्दील कर दिया, जिससे स्थानीय नागरिकों और बाहर से आए श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Mathura Waterlogging

मथुरा में जलभराव

जल निकासी व्यवस्था ठप

तेज बारिश से गर्मी और उमस से भले ही राहत मिली हो, लेकिन बीएसए कॉलेज रोड, नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पुल के नीचे की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। बीएसए कॉलेज रोड पर जलभराव इतना अधिक था कि गाड़ियां पानी के बीच हिचकोले खाती नजर आईं और पैदल यात्रियों के लिए निकलना दूभर हो गया।

End of Feed