Mathura News: ठाकुर बांके बिहारी जी को पहुंचा अनंत अंबानी की शादी का कार्ड, 12 जुलाई को होगी ग्रैंड मैरेज

Anant-Radhika Wedding: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को होने वाली है। इस बीच, वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भेजा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को होगी शादी
  • मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र बांके बिहारी मंदिर को भेजा

Anant-Radhika Wedding: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भेजा है। प्रतिनिधियों ने अनंत अंबानी का यह कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी को सौंप दिया। बता दें, अनंत की शादी 12 जुलाई को होनी है। जानकारी के अनुसार, दोनों गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चरणों में अर्पित कर, उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना की।

Anant-Radhika Wedding

बांके बिहारी जी को पहुंचा अनंत अंबानी की शादी का कार्ड

End of Feed