गौरक्षक संत 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर खुलासा, कोहरे के चलते हुआ एक्सीडेंट; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार तड़के घने कोहरे के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में ब्रज के प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत हो गई। घटना के बाद गौ तस्करी की अफवाह फैलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने हाइवे जाम कर पुलिस चौकी का घेराव भी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल कम दृश्यता के कारण हुआ एक्सीडेंट था और अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mathura Road Accident News: मथुरा के कोसीकलां इलाके में शनिवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मथुरा-आगरा मार्ग पर सक्रिय ब्रज के प्रसिद्ध गौरक्षक और संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की जान चली गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही यह अफवाह भी फैल गई कि इस घटना के पीछे गौ तस्करों का हाथ है। अफवाह के बाद कुछ गौरक्षक छाता चौकी के पास एकत्र हो गए और चौकी का घेराव कर दिया। साथ ही उन्होंने मथुरा से आगरा जाने वाले हाइवे को कुछ घंटों के लिए जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

Gau Rakshak Sant Chandrashekhar died in Accident

ब्रज के प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर की सड़क हादसे में मौत

यह मामला गौ तस्करी से जुड़ा नहीं

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस और पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। इस दौरान हाइवे को भी जाम कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवाया और भीड़ को वहां से हटाया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और गौरक्षकों को मामूली चोटें भी आईं। मथुरा के एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह मामला गौ तस्करी से जुड़ा नहीं है, बल्कि घने कोहरे के कारण कम विजिबलिटी में हुआ सड़क हादसा है। बताया जा रहा है कि गौरक्षक संत चंद्रशेखर अक्सर तड़के सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच गौ तस्करी के शक में इलाके में गश्त करने निकलते थे।

End of Feed