Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरा विशाल पीपल, दो कारें हुईं क्षतिग्रस्त; देखते ही देखते मचा हड़कंप

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक पार्किंग में गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि मंदिर के पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद नहीं थी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पार्किंग में खड़ी दो कारें पेड़ की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Vrindavan Peepal Tree Collapse: राधा-कृष्ण की नगरी वृंदावन में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर पार्किंग में स्थित एक लगभग 45 वर्ष पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय मंदिर के पट बंद थे, जिसके कारण क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी। अगर यह घटना मंदिर के दर्शन के समय होती या पेड़ सड़क की ओर गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Vrindavan Peepal Tree Collapse

45 साल पुराना था पीपल का पेड़

कार पार्किंग में हुई घटना

यह घटना बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर-5 की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित दूसायत मोहल्ले की गोपाल जी कार पार्किंग में हुई। पार्किंग परिसर में वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ खड़ा था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पार्किंग में दो कारें खड़ी थीं, तभी अचानक पेड़ तेज आवाज के साथ धराशाई हो गया। पेड़ गिरते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

End of Feed