फतेहपुर की पटाखा बाजार में भीषण का आग का तांडव; 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार दोपहर एक अस्थायी पटाखा बाजार में आग लग गई, जिसमें 65 दुकानें और कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। आग महज 15–20 मिनट में पूरे बाजार में फैल गई और स्थानीय व्यापारी व ग्राहक अफरातफरी में भागने को मजबूर हुए। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Fatehpur Firecracker Market Fire: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार दोपहर एक अस्थायी पटाखा बाजार में आग लगने से 65 दुकानें और कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि एम.जी. कॉलेज मैदान में स्थित इस बाजार में आग दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे लगी। उन्होंने कहा कि आग ने महज 15 से 20 मिनट में पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया।

Massive Fire in Fatehpur Firecracker Market (Photo: PTI)

फतेहपुर पटाखा बाजार में भीषण आग (फोटो: पीटीआई)

इस दौरान करीब 65 से 70 दुकानें और 24 से अधिक दोपहिया वाहन पूरी तरह जल गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन केंद्र बाजार से केवल 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद दमकलकर्मी करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। इस देरी के कारण कई करोड़ रुपये के पटाखे जल गए और कुछ लोग हल्के झुलस गए।

End of Feed