Rajasthan Fire News: राजस्थान के डीग जिले के कामां क्षेत्र से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। कुछ अज्ञात कारणों के चलते देर रात कामां इलाके के गढ़ विलग लुहेसर के पहाड़ पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पहाड़ पर लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। यहां आग तेजी के साथ फैल रही है। जानकारी के अनुसार, आग 5 किमी तक के क्षेत्र में फैल चुकी है। इसके आसपास स्थित गांवों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। यहां के ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं।
Rajasthan Fire News: कामां क्षेत्र के पहाड़ों में लगी भीषण आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated May 27, 2024, 07:36 AM IST
Rajasthan Fire News: राजस्थान के डीग जिले के कामां क्षेत्र में पहाड़ पर भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। ये आग तेजी से फैल रही है। जानकारी के अनुसार, आग 5 किमी तक फैल चुकी है। आसपास के गांव के लोग इस पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
End of Feed
