मुंबई के मीरा रोड प्लेज़ेंट पार्क के पास लगी भीषण आग, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी

मुंबई के मीरा रोड के प्लेज़ेंट पार्क इलाके में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पास की एक लकड़ी की दुकान से शुरू हुई और तेजी से बगल की इमारत में फैल गई।

मुंबई के मीरा रोड के प्लेज़ेंट पार्क इलाके में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पास की एक लकड़ी की दुकान से शुरू हुई और तेजी से बगल की इमारत में फैल गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। दमकल विभाग की टीमें और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार कड़ी मशक्कत कर रही हैं।

Fire in Mira Road Pleasant Park

मुंबई के मीरा रोड प्लेज़ेंट पार्क के पास लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें और काला धुआं दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

End of Feed