Chhatrapati Sambhaji Nagar News: साल का अंतिम दिन बना जिदंगी का आखिरी दिन, फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर में रविवार तड़के दस्ताने की फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं इमारत के अंदर छह लोगों के फंसे होने की भी सूचना मिली है।

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: महाराष्ट्र में साल के आखिरी दिन बड़ा हादसा हो गया। छत्रपति संभाजीनगर में रविवार सुबह दस्ताने की फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल की टीम को बताया कि छह लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए है, वहीं छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Fire

दस्ताने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो साभार - ANI)

घटना के वक्त इमारत में थे 10-15 लोग

छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी इलाके में स्थित दस्ताने की फैक्ट्री में रविवार तड़के भयंकर आग लग गई। इस दौरान कंपनी बंद थी, लेकिन अंदर कई कर्मचारी सो रहे थे। कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि घटना के वक्त 10-15 लोग इमारत के अंदर थे। जिसमें से कुछ लोग इमारते से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई लोग उसी में फंसे रह गए। जिनमें से चार कर्मचारियों की पहचान हो गई है। जिनमें 65 वर्षीय भुल्ला शेख, 26 वर्षीय कौसर शेख, 26 वर्षीय इकबाल शेख और 25 वर्षीय मगरूफ शेख हैं।

End of Feed