सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में आग का तांडव, काले धुएं से ढका आसमान! दमकल की कई टीमें मौके पर मौजूद

सूरत के सचिन GIDC स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बुधार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नायलॉन कपड़ा और केमिकल के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में काला धुआं छा गया। दमकल विभाग ने ‘मेजर कॉल’ घोषित कर कई टीमों को तैनात किया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है, फिलहाल कोई हताहत नहीं है।

Surat Factory Fire: सूरत के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में नायलॉन और केमिकल मौजूद होने के कारण आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई। जिससे हालात गंभीर हो गए और भीषण आग को देखते हुए दमकल विभाग को ‘मेजर कॉल’ घोषित करना पड़ा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Factory Fire - ANI

सूरत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, आग की यह घटना सचिन GIDC स्थित होजीवाला इंडस्ट्रीज में स्थित गोपीनाथ प्रिंटिंग मीटिंग फैक्ट्री में लगी, जहां नायलॉन टेक्सटाइल कपड़े बनाने का काम किया जाता है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़ा और केमिकल मौजूद था। जिसने आग को बढ़ाने वाले ईंधन का काम किया, जिसकी वजह से आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

End of Feed