Hyderabad Fire Incidence: चारमीनार के पास अचानक धधकने लगी बिल्डिंग...बेहोश पड़े थे बच्चे-महिलाएं, 17 की मौत; चारों ओर अफरा-तफरी

हैदराबाद स्थित ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में भीषण आग लगने से अबतक 17 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। अभी मौतों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान कर दिया गया है।

हैदराबाद स्थित ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में भीषण आग लग गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 8 बच्चे और महिलाएं-पुरुष शामिल हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, फायर विभाग को सुबह 6 बजकर 30 मिनट के आसपास आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान करीब 20 से अधिक लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या में इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने व्यावसायिक क्षेत्र की भीड़भाड़ वाली गली में फंसे कुछ लोगों को बचाया। परिसर में फैले घने धुएं के कारण कुछ लोग बेहोश हो गए। यहां मोती व्यापारी और उसके कर्मचारियों के परिवार के करीब 30 लोग मौजूद थे। मोती व्यापारी की दुकान मोदी पर्ल्स के ग्राउंड फ्लोर पर थी, जबकि उसका परिवार और कुछ कर्मचारियों के परिवार पहली मंजिल पर रहते थे। आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

Hyderabad charminar Fire

गुलजार हाउस अग्निकांड

प्रधानमंत्री ने जताया दुख:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद आग कांड में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

End of Feed