शहर

कल का मौसम 19 May 2025 : 5 दिन मौसम रहेगा सुहाना, झमाझम बरसेंगे बादल; कश्मीर से कन्याकुमारी तक बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 19 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आईएमडी ने मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा-पंजाब और मध्य प्रदेश में कल आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 19 मई से हल्की बारिश का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : प्रचंड गर्मी के बीच मौसमी गतिविधियां होने की संभावना से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। अगले कुछ दिनों के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम बदला रहेगा। आईएमडी ने अगले 5 दिन पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देशभर में मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। इस दौरान कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, विदर्भ के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र में तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खराब होने की संभावना व्यक्त की है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत की उम्मीद है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई28 °C32 °C
दिल्ली29 °C41 °C
लखनऊ28 °C39 °C
भोपाल28 °C38 °C
जयपुर 32 °C41 °C
देहरादून23 °C33 °C
पटना26 °C34 °C
शिमला16 °C28 °C
कश्मीर9 °C21 °C

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गर्मी का सितम जारी है। बुंदेलखंड समेत 19 जिलों में अगले 2 से 3 दिन मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पूर्वी और तराई के 14 जिलों में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश की संभवना है उनमें लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया और मऊ शामिल है। इधर, कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर और लखनऊ क्षेत्र में धूप छांव का दौर जारी है।

बिहार का मौसम

बिहार में भीषण गर्मी से राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अब राज्य के अधिकतर इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका जताई है। जमुई, पश्चिम चंपारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में अगले एक सप्ताह तक मौसम बारिश वाला रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर रविवार को इसी समय के बीच करीब एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को एक्यूआई 138 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में जारी भीषण गर्मी के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 27 मिलीमीटर वर्षा झालरापाटन (झालावाड़) में दर्ज की गई। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर (46.0 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। इसी तरह बीकानेर एवं श्रीगंगानगर जिलों में 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने एवं कहीं-कहीं लू चलने और शेष अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राज्य के उत्तरी भागों में 19 और 20 मई को कुछ स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article