शहर

Baghpat News: सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का साया; बागपत में सांप के रेंगने के बाद किशोर की रहस्यमयी मौत

बागपत के लूम्ब गांव में एक 17 वर्षीय लडंका सांप के संपर्क में आ गया। ईलाज के लिए ले जाते समय, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ये घटना छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में हुई।

Image

सांप ने छीनी किशोर की जिंदगी

Photo : Times Now Digital

Baghpat News: बागपत के लूम्ब गांव में एक दुखद घटना घटी, जब 17 वर्षीय किशोर मनोज के ऊपर एक सांप रेंगता हुआ देखा गया। ईलाज के लिए ले जाते समय, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनोज स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करता था। ये घटना छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में हुई। ये हादसा सीसीटीवी में भी कैद हुआ।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि युवक चारपाई पर सो रहा था, जब अचानक एक सांप रेंगता हुआ उसके पास आ गया। युवक घबराकर जाग जाता है और चारों ओर देखने के बाद बिस्तर पर सांप देखता है। घबराहट में वो तुरंत कमरे से बाहर निकल जाता है। दुर्भाग्यवश, इलाज के लिए ले जाते समय, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article