Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे येचुरी, हिस्सा न लेने की बताई ये वजह

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 26, 2023, 04:52 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राममंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में येचुरी के शामिल न होने की जानकारी पार्टी एक्स के माध्यम से दी गई। पार्टी ने धर्म को व्यक्तिगत मामला बताते हुए इसकी जानकारी दी।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह की तैयारी तेज हो गई है। 84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी के दिशानिर्देशों के आधार पर 30 दिसंबर 2023 को प्राण प्रतिष्ठा ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है। इस रिहर्सल में पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इस बीच आपको बता दें अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसी बीच कई लोगों द्वारा ये जानकारी निकल के सामने आई है कि वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले हैं। उसी प्रकार से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। माकपा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने की जानकारी एक्स पर पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने धर्म को व्यक्तिगत मामला बताया।

Marxist Communist Party Leader Sitaram Yechury Will Not Attend The Ayodhya Ram Lalla Pran Pratishtha Ceremony

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं शामिल होंगे येचुरी

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे येचुरी

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न शामिल होने की जानकारी एक्स के एक पोस्ट के माध्यम से मिली है। इस पोस्ट में कहा गया है कि "हमारी नीति धार्मिक मान्यताओं और प्रत्येक व्यक्ति के अपनी आस्था को आगे बढ़ाने के लिए अधिकार का सम्मान करना है। धर्म एक व्यक्तिगत पसंद का मामला है, जिसे राजनीतिक लाभ के साधन में परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए। निमंत्रण मिलने के बावजूद कॉमरेड सीताराम येचुरी समारोह में शामिल नहीं होंगे।"

End of Feed