मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे का बड़ा ऐलान, अब मुंबई में शुरू करेंगे आमरण अनशन; जानें क्या है प्लान

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे अब मुंबई स्थित आजाद मैदान पर आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि, अभी उन्हें सरकार की ओर से अनुमति नहीं दी गई है।

मराठा आरक्षण की मांग के लिए लगातार संघर्ष जारी है। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे मनोज जरांगे पाटील ने सरकार पर दबाव बनाने का प्लान किया है। उन्होंने कहा है कि अब बात ऐसे नहीं बनने वाली, लिहाजा मुंबई कूच किया जाएगा। अब वे मुंबई में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Maratha Reservation Demand, Manoj Jarange

मनोज जरांगे (फाइल फोटो-Twitter)

इन जिलों से होकर गुजरेंगे जरांगे

जालना के अंतरवाली सराटी में हुई बैठक में मनोज जरांगे पाटील ने मुंबई जाने और आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की। जरांगे पाटील के मुताबिक, मुंबई कुच के दौरान चार जगहों पर रुकने के बाद पांचवें दिन आजाद मैदान पहुंचेंगे। पहला ठहराव पाटोदा, बीड जिले में, दूसरा श्रीगोंदा, अहिल्यानगर जिले में, तीसरा हडपसर, पुणे जिले में, चौथा रुकना खोपोली या कोपरखैरने और रायगढ़ जिले में होगा। यहां वे आरक्षण के समर्थन में आए लोगों से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति साझा करेंगे।

End of Feed