हरियाणा की एक बिल्डर सोसाइटी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां खुदाई के दौरान मिट्टी में दबकर सात मजदूरों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा हरियाणा के कापड़ीवास मोड़ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि वहां मिट्टी धंसने से कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद सात श्रमिकों के शव भिवाड़ी के जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं।
Representational image
फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
भिवाड़ी के जिला अस्पताल में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब एंबुलेंस से एक साथ सात शव वहां लाए गए। अचानक इतने शव अस्पताल पहुंचने से वहां मौजूद लोगों और स्टाफ के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
